चंदौली, जून 1 -- चंदौली, संवाददाता। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। इस दौरान दोनों पालियों में पंजीकृत 12,640 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 11,565 परीक्षार्थी सम्मलित हुए। वहीं एक हजार 75 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से दूरी बनाए रखी। सभी केंद्रों पर नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की गई। वहीं सेंटरों पर तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक नजर बनाए रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे। परीक्षा के दौरान विभिन्न केंद्रों पर प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- बीएड संयुक्त प्रवेश के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के दौरान परीक्षा शुरूपरीक्षा केंद्रों की संख्या जिले में बीएड संयुक्त परीक्ष...