बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा निष्पक्ष व नकलविहीन कराने के निर्देश
औरैया, मई 29 -- औरैया, संवाददाता। उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराना सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपनी ड्यूटी का पूरी ईमानदारी और लगन से निर्वहन करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराएं। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा 31 मई को आयोजित होने वाली बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्राध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परीक्षा की शुचिता बनाए रखना सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की शिथिलता या अनियमितता न होने पाए। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.