विकासनगर, दिसम्बर 23 -- वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को बीएड के नवीन सत्र 2025-27 के अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने नए प्रशिशु को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बीएड केवल शैक्षिक योग्यता नहीं बल्कि व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास का माध्यम है। प्राचार्य ने कहा कि बीएड पाठ्यक्रम में प्रशिक्षु जो भी क्रियाकलाप सीखते हैं, वे भविष्य में अपने छात्रों तक पहुंचाते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह पाठ्यक्रम स्वयं करके सीखने और प्रत्यक्ष अनुभव के सिद्धांत पर आधारित है। बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. रुचि बहुखंडी ने नए प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि केवल बीएड की डिग्री प्राप्त करना ही लक्ष्य नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा वास्तविक उद्देश्य समाज में एक आदर्श शिक्षक बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.