जमशेदपुर, मार्च 7 -- पटमदा: पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड के बीएड व डीएलएड प्रशिक्षित युवाओं ने शनिवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि राज्य में पिछले करीब 10 सालों से लंबित जेटेट परीक्षा हेतु जरूरी संशोधन के पश्चात परीक्षा आयोजित करने हेतु राज्य सरकार से मांग की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में नवकिशौर महतो, अवधेश महतो, सुबोध मंडल एवं अश्विनी कुमार रजक आदि मौजूद थे। इसके अलावा जुगसलाई विधायक मगंल कालिंदी, जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय की अनुपस्थिति में उनके कार्यालय में भी ज्ञापन सौंपा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.