गोरखपुर, मार्च 18 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय में बीएड द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कला, रचनात्मकता तथा सामाजिक संवेदनशीलता का संदेश दिया। अध्यक्षता शिक्षाशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. सुनीता दुबे ने की। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षिक विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। 'अनपढ़ नेता', 'परीक्षा का तनाव' तथा 'पर्यावरण सुरक्षा' जैसे समसामयिक विषयों पर प्रस्तुत नाटकों ने दर्शकों को गहन संदेश दिया। संचालन छात्र राहुल एवं ममता ने किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षाशास्त्र विभाग की प्रो. सुषमा पांडे, डॉ. मीतू सिंह, प्रो. उदय सिंह, डॉ. अनुपम सिंह, डॉ. ममता चौध...