जमशेदपुर, सितम्बर 23 -- जमशेदपुर के डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्लेसमेंट सेल द्वारा बीएड विद्यार्थियों के लिए एक विशेष प्लेसमेंट रेडीनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आगामी रोजगार अवसरों के लिए तैयार करना और रिज्यूमे राइटिंग की बारीकियों से अवगत कराना था। कार्यक्रम में केरला समाजम मॉडल स्कूल की डायरेक्टर-एकेडमिक्स नंदिनी शुक्ला मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रभावी, स्पष्ट और पेशेवर रिज्यूमे तैयार करने के महत्वपूर्ण तौर-तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक अच्छा रिज्यूमे सिर्फ योग्यताओं का दस्तावेज नहीं, बल्कि उम्मीदवार की क्षमताओं और व्यक्तित्व का प्रभावशाली प्रदर्शन है। सत्र के दौरान उन्होंने शिक्षा जगत के अपने अनुभवों को साझा करते हुए विद्यार्थियों ...