मुजफ्फरपुर, अगस्त 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीएड में नामांकन के लिए सांतवें चरण के अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। सीईटी-बीएड 2026 में छठे चरण तक लगभग 33,000 सीटों पर नामांकन हो चुका है। शेष लगभग 4,300 सीटों को भरने के लिए सातवें, आठवें और नौवें चरण में नामांकन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। सातवें चरण की काउंसिलिंग के लिए अभ्यर्थियों की सूची शनिवार देर शाम जारी की गई। सूची में शामिल अभ्यर्थी अपने आवंटित महाविद्यालय में 25 अगस्त तक नामांकन ले सकेंगे。

एक बार कॉलेज आवंटित होने के बाद नहीं जाएगा बदला अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि जिस कॉलेज के लिए नाम आवंटित हुआ है, उसमें नामांकन ले लें। एक बार किसी महाविद्यालय का आवंटन हो जाने के बाद अगले चरण में पुनः महाविद्यालय आवंटन पर विचार नहीं किया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को आवं...