शाहजहांपुर, अगस्त 31 -- शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के शिक्षक शिक्षा विभाग में संचालित बीएड पाठ्यक्रम में काउंसिलिंग के बाद रिक्त रह गई सीटों पर सीधे प्रवेश का अवसर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी 3 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रवेश सूचना के अनुसार, अभ्यर्थियों को शिक्षक शिक्षा विभाग में अपना बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 का स्कोरकार्ड जमा कर आवेदन करना होगा। रिक्त सीटों के सापेक्ष प्राप्त आवेदनों के आधार पर अभ्यर्थियों की वरीयता सूची (मेरिट लिस्ट) तैयार की जाएगी।विभाग की ओर से 3 सितंबर को शाम 4 बजे सीधे प्रवेश के लिए पात्र अभ्यर्थियों की मेरिट सूची विभाग के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी। मेरिट सूची जारी होने के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। विश्वविद्यालय...