मुजफ्फरपुर, जुलाई 23 -- मुजफ्फरपुर, वसं। बीएड कॉलेजों में नामांकन को लेकर काउंसिलिंग के लिए कॉलेज आवंटन की तीसरी सूची गुरुवार को जारी कर दी गई। सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। इस चरण में प्रदेशभर के विभिन्न बीएड कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों के विभागों की लगभग साढ़े सात हजार सीटों पर नामांकन होना है।योग्य अभ्यर्थियों को अपनी सीट सुरक्षित रखने के लिए पार्ट शुल्क के तौर पर पहले तीन हजार रुपये जमा कराने होंगे। यह उनके कॉलेज के कोर्स फीस में समायोजित कर दी जाएगी। उसके बाद वे 24 जुलाई से शुरू हो रहे नामांकन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। 27 जुलाई तक चलनेवाली इस प्रक्रिया के दौरान वे दस्तावेजों के सत्यापन और नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अभ्यर्थियों को नामांकन के समय अपने साथ सीईटी-बी.एड. 2026 का प्रवेशपत्र,...