मुजफ्फरपुर, जुलाई 4 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। दो वर्षीय बीएड में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट शुक्रवार को जारी कर दी गई। राज्य नोडल अधिकारी प्रो संजय कुमार ने वेबसाइट पर यह रिजल्ट जारी किया। पहली मेरिट लिस्ट में 36 हजार 872 अभ्यर्थियों के नाम हैं। राज्य नोडल अधिकारी ने बताया कि बीएड में दाखिला 4 से 10 जुलाई तक होगा। इस अवधि में विद्यार्थी अगर नामांकन नहीं कराएंगे तो उनका कॉलेज आवंटन निरस्त हो जाएगा। यह भी पढ़ें- बीएड एडमिशन : पहले चरण की काउंसिलिंग में शामिल अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटितइस वर्ष के लिए आवेदक राज्य नोडल अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष सीईटी-बीएड-2026 के लिए 6,10,811 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। प्रवेश परीक्षा में 1 लाख 10 हजार 900 विद्यार्थियों ने सफलता पायी। इसके बाद 74 हजार विद्यार्थियों ने काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रे...