मुजफ्फरपुर, मई 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। दो वर्षीय बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए अबतक 60 हजार आवेदन आ चुके हैं। प्रवेश परीक्षा के राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. संजय कुमार ने बताया कि 18 मई तक आवेदन किये जा सकेंगे। परीक्षा सात जून को होगी और एक जून से एडमिट कार्ड डाउनलोड किये जा सकेंगे। यह भी पढ़ें- बीएड में आये 60 हजार आवेदन, एक से मिलेगा एडमिट कार्डबीएड में सीटें और आवेदन की प्रक्रिया बीएड में इस वर्ष 38 हजार सीटों पर दाखिला होगा। यदि कोई अभ्यर्थी इस अवधि तक फॉर्म नहीं भर पाता है, तो वह 19 मई से 21 मई तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकता है। बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए ऑब्जर्वर बनाने की भी तैयारी तेज हो गई है। सभी केंद्रों पर ऑब्जर्वर तैनात किये जाएंगे। बीएड की परीक्षा 11 शहरों में होगी। सभी जगह नोडल अफसर तैनात रहेंगे। प्रवेश...