रांची, मई 12 -- मांडर, प्रतिनिधि। भारथी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कंदरी के बीएड सत्र 2024-26 के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं का दल मंगलवार को 10 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए रांची रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ। यह भ्रमण 11 मई से 20 मई तक आयोजित किया गया है। भ्रमण के दौरान छात्र नई दिल्ली, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के विभिन्न ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे। छात्र मनाली में हिडिम्बा मंदिर, सोलंग वैली, अटल सुरंग और वशिष्ठ कुंड का अवलोकन करेंगे। इसके अलावा कुल्लू, डलहौजी, खजियार, अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग, स्वर्ण मंदिर तथा वाघा सीमा पर बीटिंग रिट्रीट समारोह भी देखेंगे। दल का नेतृत्व राकेश कुमार राय, मनोज कुमार गुप्ता, विवेक राज जायसवाल, डॉ. रिभा कुमारी और डॉ. अपर्णा कुमारी मिश्रा कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- 25 सदस्यीय दल ट्रेकिंग को खलिया-रू...