हल्द्वानी, अप्रैल 23 -- हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के बीएड विभाग में स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम एवं चतुर्थ सेमेस्टर के 19 प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया। अपनी लेखन एवं वाचन प्रतिभा से सबको प्रभावित किया। निर्णायक मंडल में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. जगदीश चन्द्र जोशी, डॉ. चन्द्रा खत्री, डॉ. विक्रम राठौर रहे। प्रथम स्थान पर रोहित सिंह पुजारा, द्वितीय ज्योति आर्या, तृतीय नितिन भट्ट एवं मुस्कान मेवाड़ी, चतुर्थ विभा जोशी एवं युवराज सिंह रहे। संचालन डॉ. माया जोशी ने किया। बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. अनीता जोशी, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. टीसी पांडेय, डॉ. सविता भंडारी, डॉ. रेनु रावत, डॉ. तनुजा मेल्कानी, डॉ. ललित मोहन जोशी, डॉ. पूनम रानी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...