धनबाद, जुलाई 12 -- पार्जन्य बीएड कॉलेज में शनिवार को कला संकाय की ओर से एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मौके पर बीएड प्रशिक्षुओं को क्ले मॉडलिंग की जानकारी दी गयी। प्राचार्य डॉ0 सजल बनर्जी ने प्रशिक्षुओं को आज के दौर में क्ले मॉडलिंग के महत्व से अवगत कराया। कला संकाय के शिक्षक जलेश्वर महतो, संदीप कुमार तिवारी, कार्त्तिकचंद्र दां आदि मौके पर थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...