देवरिया, मार्च 17 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सोमवार को श्रीरैनाथ ब्रह्मदेव महाविद्यालय सलेमपुर में बीएड प्रशिक्षुओं के लिए अनिवार्य स्पेशल इंट्रोडक्टरी स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिवस का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के प्रबंधक पं. दीनदयाल मिश्र, प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्र, निदेशक राजमणि मिश्र, बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष रमेश चंद मिश्र ने किया।विभागाध्यक्ष ने कहा कि स्काउटिंग-गाइडिंग गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षुओं को विभिन्न प्रकार की व्यवहारिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त होती है, जिससे उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना तथा अनेक प्रकार के कौशलों का विकास होता है। प्रशिक्षण शिविर के दौरान सभी प्रशिक्षुओं को स्काउट-गाइड की प्रार्थना, झंडा गीत, प्रतिज्ञा, नियम एवं सिद्धांतों की जान...