उन्नाव, मई 27 -- उन्नाव। संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर डीएम घनश्याम मीना ने सख्त तेवर दिखाए। कलेक्ट्रेट सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट और केंद्र प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर दो टूक कहा कि 31 मई को होने वाली यह परीक्षा हर हाल में शांतिपूर्ण, पारदर्शी और शुचितापूर्ण तरीके से कराई जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।साफ कहा कि परीक्षा केंद्र में मोबाइल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या अनुचित सामग्री अंदर नहीं जानी चाहिए। इसके लिए सुरक्षा कर्मियों और कक्ष निरीक्षकों को गहन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। समय से पेपर पहुंचाने, सीसीटीवी सुचारू रखने और महिला पुलिस बटालियन तैनात करने के आदेश भी दिए गए। यह भी पढ़ें- जेपीयू में पीजी प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा 15 जून से कहा कि प्रत्येक केंद्र पर पेयजल, शौच...