मिर्जापुर, जून 17 -- मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा में जिले के होनहार ने शुचित पांडेय ने राज्य भर के टापरों की सूची में सातवें स्थान पर इतिहास रच दिया है। राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर शुचित ने यह सफलता सेल्फ स्डटी के भरोसे पाई है। नगर के सिटी ब्लाक के अहमलपुर समोगरा निवासी और भारतीय जीवन बीमा अभिकर्ता घनश्याम पांडेय के पुत्र शुचित का लक्ष्य अध्यापक के रूप में समाज और देश की सेवा करने की दिशा में मिली सफलता मील का पत्थर साबित होगा। वर्ष-2025 में नगर के केबीपीजी कालेज से एमए करने के बाद अपने गांव के साथ नगर के कुछ छात्रों को अर्निंग विद लर्निंग मंत्र को ध्येय मानकर कोचिंग देते थे। साथ ही चार से पांच घंटे तक अपनी प्रतियोगी परीक्षा बीएड की तैयारी में समय देते थे। बीएड परीक्षा क्रैक करने के लिए शुचित ने मुख्य विषय के साथ रीजनि...