मुजफ्फरपुर, मई 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। दो वर्षीय बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए राज्य नोडल अफसर ने 11 जिलों के डीएम और एसएसपी/एसपी को पत्र लिखा है। इसके माध्यम से जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को परीक्षा के संबंध में जानकारी दी है। पत्र में परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र कैसे सेंटर पर जाएगा इस बारे में बताया गया है। इसकी कॉपी प्रमंडलीय आयुक्तों व डीआईजी को भी भेजी गई है।बीएड प्रवेश परीक्षा के दौरान सामान्य सामग्री जैसे उपस्थिति पत्रक, रोल नंबर स्टीकर और परीक्षा केंद्रों के लिए निर्देशिका का जिलेवार पैकेट स्टेट नोडल अफसर के प्रतिनिधि द्वारा पहुंचाया जाएगा। ओएमआर शीट सील्ड पैकेट में सीधे जिला मुख्यालय में डीएम की ओर से तय स्थान पर गोपनीय प्रिंटर के प्रतिनिधि के द्वारा पहुंचाया जाएगा। जोनल कोआर्डिनेटर की ओर से दो-तीन परीक्षा केंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.