बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियां पूरी, 32 केंद्रों पर 13900 परीक्षार्थी
बलिया, मई 30 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में 31 मई को होने वाली उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं केंद्राध्यक्षों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बताया कि जिले में कुल 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 13 हजार 900 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के लिए 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 37 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक संचालित की जाएगी。 यह भी पढ़ें- बीएड संयुक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.