मऊ, मई 31 -- मऊ,संवाददाता। बीएड प्रवेश परीक्षा रविवार को 21 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुचितापूर्ण तरीके से दो पालियों में हुई। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से 12 तक हुई। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से पांच बजे तक हुई। पहली पाली के प्रश्न पत्र में रीजनिग से जुड़े सवालों ने अभ्यर्थियों को चौंकाया। वहीं आधुनिक इतिहास से पूछे गए टेढ़े मेढ़े सवालों ने भी अभ्यर्थियों को छकाया। सुबह डीसीएसके पीजी कॉलेज से परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के बारे में अपने अनुभव शेयर किए। हर परीक्षा की तरह अभ्यर्थियों का एक बड़ा समूह प्रश्न पत्र को सामान्य और सहज, अच्छ हुआ बताकर निकल लिया। पर कुछ अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र में पूछे गए कई सवालों के बारे में बातचीत किया। नवीन पाठक ने बता...