आरा, मई 22 -- -पिछले वर्ष से अधिक आए आवेदन, विलंब शुल्क के साथ आवेदन की तिथि समाप्त -आरा में दस स्कूल और कॉलेजों को बनाया गया केंद्र -आगामी सात जून को होगी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा आरा, निज प्रतिनिधि। बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 में शामिल होने के लिए आवेदन की तिथि समाप्त हो गई। इस बार वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के बीएड कॉलेजों में एडमिशन के लिए सात हजार 680 अभ्यर्थी शामिल होंगे। यह आकंड़ा पिछले वर्ष से अधिक है। पिछले वर्ष से अधिक अभ्यर्थियों ने बीएड में दाखिले को लेकर आवेदन किया है। यह भी पढ़ें- विलंब शुल्क के साथ बीएड में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि समाप्तपरीक्षा केंद्र वहीं परीक्षा की नोडल यूनिवर्सिटी बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर ने आरा में दस परीक्षा केंद्र बनाये हैं। मालूम हो कि बीएड परीक्षा का आयोजन स...