रामपुर, मई 31 -- रामपुर। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा आयोजित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस दौरान 1565 ने दी परीक्षा। जबिक, 180 गैर हाजिर रहे। आसान पेपर देख अभ्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। परीक्षा में शामिल होने के लिए रविवार सुबह से ही अभ्यर्थियों का केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया था। सुरक्षा व्यवस्था और सघन जांच के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्षों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरों पर राहत तो दिखाई दी। प्रवेश परीक्षा रविवार को रजा डिग्री कॉलेज, राजकीय महिला डिग्री कॉलेज, जुल्केफकार कन्या इंटर कॉलेज, जुल्केफकार इंटर कॉलेज तथा रजा इंटर कॉलेज में शुरू हुई। प्रशासन की ओर से परीक्षा को निष्पक्ष और ...