चित्रकूट, मई 31 -- चित्रकूट। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की ओर से आयोजित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा तीन केन्द्रों शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। दोनो पालियों में 72 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने चाक-चौबंद इंतजाम किए थे। मुख्य गेट पर सघन तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की गई। सीडीओ ने केन्द्रों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा को लेकर सीआईसी, जीजीआईसी व गोस्वामी तुलसीदास राजकीय डिग्री कालेज बेड़ीपुलिया को केन्द्र बनाया गया था। दो पालियों में परीक्षाएं आयोजित हुई। तीनो केन्द्रों में 1059 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। दोनो पालियों में 72 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोंड दी। यह भी पढ़ें- बीएड प्रवेश परीक्षा : आसान पेपर देख दिखे अभ्यर्थियों के चेहरे जबकि 987 अभ्यर...