बीएड प्रवेश परीक्षा: ग्रेजुएट कॉलेज में देर से पहुंचीं छात्राओं को नहीं मिली एंट्री, हंगामा
जमशेदपुर, जून 2 -- बीएड, एमएड और बीपीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के दौरान रविवार को ग्रेजुएट कॉलेज परीक्षा केंद्र पर जमकर हंगामा हुआ। यहां देर से पहुंचने के कारण कुछ छात्राओं को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। इससे नाराज अभ्यर्थियों ने केंद्र के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और परीक्षा प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। कुछ विद्यार्थियों ने गेट कूदकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने का प्रयास भी किया। परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 10.15 बजे निर्धारित था, जबकि परीक्षा 10.30 बजे शुरू होनी थी। अभ्यर्थियों का कहना था कि वे समय पर कॉलेज परिसर पहुंच गए थे, लेकिन प्रवेश द्वार पर दस्तावेज सत्यापन और अन्य औपचारिकताओं में देरी होने के कारण उन्हें अंदर जाने का अवसर नहीं मिला। छात्रों के अनुसार, गेट पर मौजूद कर्मियों ने उन्हें इंतजार करने को कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.