हल्द्वानी, अप्रैल 7 -- भानू जोशी, नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने बीएड प्रथम सेमेस्टर (मुख्य परीक्षा) में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए परीक्षा आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। विश्वविद्यालय के परिसरों एवं संबद्ध महाविद्यालयों के छात्रों के लिए समर्थ पोर्टल 7 से 15 अप्रैल तक खुला रहेगा।विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, सभी पात्र विद्यार्थियों को निर्धारित अंतिम तिथि 15 अप्रैल तक ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा आवेदन पत्र भरना और निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। समय सीमा के भीतर आवेदन न करने पर विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने का अवसर नहीं मिल पाएगा। साथ ही, जिन विद्यार्थियों को लॉगिन आईडी बनाने में किसी प्रकार की समस्या आ रही है, जैसे गलत ईमेल आईडी आदि के कारण, उन्हें अपने संबंधित महाविद्यालय या संस्थान से संपर्क करने के...