मुजफ्फरपुर, मई 4 -- मुजफ्फरपुर। बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा 25 मई से होगी। परीक्षा विभाग ने सोमवार को परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया। 10 जून तक परीक्षा चलेगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने बताया कि अगर परीक्षा में छात्र वॉक आउट करते हैं तो दोबारा मौका नहीं मिलेगा। किसी भी हाल में परीक्षा केंद्रों में बदलाव नहीं होगा। उन्होंने बताया कि रीडिंग एंड रेफ्लेक्टिंग ऑफ टेक्सट, ड्रामा एंड आर्ट इन एजुकेशन और क्रिटिकल अंडरस्टैंडिंग ऑफ आईसीटी विषय की परीक्षा छात्रा को अपने कॉलेज में देनी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...