मैनपुरी, मई 29 -- नवीगंज। खेती में लगातार बढ़ती लागत और कम होते मुनाफे से परेशान कस्बा नवीगंज निवासी अश्वनी शाक्य ने स्वरोजगार का रास्ता अपनाते हुए सौर ऊर्जा से संचालित आटा चक्की शुरू कर दी है। अब वह बेहद कम खर्च में चक्की का संचालन कर पहले से कहीं बेहतर आमदनी कर रहे हैं। उन्होंने बीएड तक उच्च शिक्षा प्राप्त की है, लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी उन्हें नौकरी नहीं मिली। अश्वनी ने इसके बाद हार नहीं मानी और अपनी करीब एक बीघा पुश्तैनी जमीन के साथ-साथ उगाई (बटाई) पर खेत लेकर खेती करना शुरू किया। कड़ी मेहनत के बावजूद खेती में लगातार लागत अधिक और आमदनी कम होने के कारण उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था। रही-सही कसर डीजल, खाद और मजदूरी के लगातार बढ़ते खर्चों ने पूरी कर दी, जिससे उनकी परेशानी और ज्यादा बढ़ गई थी। इस आर्थिक तंगी से उबरने के ...