गाजीपुर, जनवरी 30 -- गाजीपुर, संवाददाता। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा अपराह्न 2:00 बजे से शाम 5:00 तक करायी गयी। इसमें कुल पंजीकृत 711 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इसमें 684 परीक्षार्थी उपपस्थित तथा 25 अनुपस्थित रहे। इसमें कुल तीन परीक्षा नकल सामग्री के साथ पकड़े गये। जिसके कालेज प्रशासन ने रस्टीकेट कर दिया। प्राचार्य डा. अनिता कुमारी और प्रोफेसर डा. सारिका सिंह ने परीक्षा के दौरान कक्षों में निरीक्षण किया। उन्होने कक्ष निरीक्षकों को सख्त निर्देश देते हुए नकलविहीन और शुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए कहा। कहा कि इसमें लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्य अनुशासक एवं उड़ाका दल की प्रभारी डा. सारिका सिंह तीन परीक्षार्थियों को अनुचित साधन का उपयोग करते हुए पकड़ा। जिसे तत्काल रस्टीकेट...