कानपुर, मई 31 -- कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र स्थित मकराबर्टगंज नगर निगम मार्केट में शनिवार को बड़ा हादसा टल गया, जब नाले पर रखी जर्जर स्लैब अचानक टूट गई। हादसे के समय बीएड प्रवेश परीक्षा देने आए कुछ अभ्यर्थी और उनके परिजन वहां मौजूद थे। स्लैब टूटते ही कई लोग सीधे नाले में जा गिरे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए एच.एन. मिश्रा इंस्टीट्यूट को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा में शामिल होने से पहले कुछ अभ्यर्थी अपने जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी कराने के लिए नगर निगम मार्केट स्थित दुकानों पर पहुंचे थे। इसी दौरान दुकान के सामने नाले पर रखी पुरानी और जर्जर स्लैब पर एक साथ कई लोग खड़े हो गए।स्लैब टूटने से नाले में गिरे बीएड अभ्य...