कानपुर, मई 31 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। ग्वालटोली थाना क्षेत्र के मकराबर्टगंज स्थित नगर निगम मार्केट में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नाले पर रखी जर्जर स्लैब अचानक टूट गई। हादसे में बीएड प्रवेश परीक्षा देने आए कुछ अभ्यर्थी और उनके परिजन नाले में गिर गए, जिससे कई लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। जानकारी के अनुसार बीएड प्रवेश परीक्षा के अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र एच.एन. मिश्रा इंस्टीट्यूट में बनाया गया था। परीक्षा में शामिल होने से पहले कुछ अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी कराने के लिए नगर निगम मार्केट स्थित एक दुकान पर पहुंचे थे। इसी दौरान दुकान के सामने नाले पर रखी पुरानी और जर्जर पटान पर एक साथ कई लोग खड़े हो गए। अधिक भार पड़ने से स्लैब टूट गई और उस पर खड़े लोग सीधे नाले में जा गिरे. यह भी पढ़ें- अंग्रेजों के जमाने का ब...