चाईबासा, फरवरी 12 -- चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत विभिन्न कॉलेजों में बीएड द्वितीय सेमेस्टर के मेथड पेपर में अत्यधिक शुल्क लगाए जाने के विरोध में विद्यार्थियों ने परीक्षा नियंत्रक को आवेदन सौंपा है। छात्रों ने मांग की कि मेथड पेपर का परिचय शुल्क कम किया जाए, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई निर्बाध रूप से जारी रख सकें। झामुमो जिला छात्र मोर्चा अध्यक्ष सनातन पिंगुवा ने कहा अब तक उन्हें छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) नहीं मिल पाई है, जबकि बीएड कॉलेज प्रशासन द्वारा फीस जमा करने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इससे ग्रामीण एवं आदिवासी समुदाय के गरीब विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है और कई छात्र पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। सनातन पिंगुवा ने कहा कि मेथड पेपर शुल्क में तत्काल कमी की जाए। लंबित छात्रवृत्ति राश...