जमशेदपुर, मार्च 17 -- जमशेदपुर। कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा ने बीएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, ईपीसी -2 की प्रायोगिक परीक्षा 20 मार्च 2026 से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक संपन्न कराई जाएगी। सभी संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने शिक्षा संकाय के शिक्षकों से परामर्श कर बाह्य परीक्षकों की नियुक्ति करें और निर्धारित समय सीमा के भीतर परीक्षा पूरी करें। परीक्षा संपन्न होने के पश्चात, महाविद्यालयों को 28 मार्च 2026 तक प्रायोगिक परीक्षा के अंक, आंतरिक परीक्षा के अंक और एक महीने की स्कूल इंटर्नशिप की एक्टिविटी शीट विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में जमा करनी होगी। इसके साथ ही प्रायोगिक एवं आंतरिक परीक्षा की...