बरेली, अप्रैल 11 -- बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में संचालित बीएड द्वितीय वर्ष 2026 के संस्थागत, भूतपूर्व के परीक्षाफॉर्म 13 अप्रैल से भरे जाएंगे। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर फॉर्म उपलब्ध होंगे। छात्र निर्धारित शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा कर सकेंगे। फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 18 अप्रैल निर्धारित की गई है, जबकि आवेदन पत्रों के ऑनलाइन अनुमोदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल तय की गई है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि बीएड प्रथम वर्ष 2026 मुख्य परीक्षा के परीक्षाफॉर्म समर्थ पोर्टल के माध्यम से भरवाए जाएंगे। इसे भरने की तारीख अलग से घोषित की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...