बीएड छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह
देवघर, मई 17 -- मधुपुर। मधुस्थली शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में बीएड सत्र 2024-26 के छात्र-छात्राओं को विदाई देने के लिए एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर हुई। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा एकल गीत, समूह गीत, एकल नृत्य और समूह नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी। विदाई समारोह के दौरान उत्तीर्ण हो रहे छात्र-छात्राओं ने संस्थान में बिताए गए अपने अनुभवों को साझा किया। कहा कि संस्थान ने उन्हें केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों, अनुशासन औल सामाजिक उत्तरदायित्व की भी शिक्षा दी है। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों और सहपाठियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर केक काटकर विदाई समारोह को यादगार बनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान की प्राचार्या डॉ. जॉली सिन्हा ने कहा कि यह विद्यार्थि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.