बरेली, अप्रैल 2 -- दोहना रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह 11 बजे बिलवा निवासी बीएड की छात्रा साक्षी बरेली सिटी-पीलीभीत पैसेंजर की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गई। टोल कर्मियों ने एंबुलेंस से उसे निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। रेलवे के मुताबिक बिलवा निवासी हरिओम की बेटी साक्षी एक निजी कॉलेज में बीएड की छात्रा है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे साक्षी दोहना अंडरपास के पास रेलवे लाइन पार करके कॉलेज जा रही थी। इसी बीच बरेली सिटी-पीलीभीत पैसेंजर के इंजन की चपेट में आ गई। उसके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद टोल कर्मी मौके पर पहुंचे और छात्रा को मेडिकल कॉलेज भेजा।-रेलवे ने नहीं लगाई रेलिंग, पांच माह में तीन हादसेबरेली, वरिष्ठ संवाददातादोहना रेलवे क्रासिंग को बंद कर अंडरपास बनाए जाने के बाद भी रेल पटरी से निकलने वाले रास्ते को बंद नहीं किया गया है।...