अलीगढ़, जून 7 -- अलीगढ़। राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ द्वारा सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित बीएड चतुर्थ सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन किया गया है। यह निर्णय उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के कारण उत्पन्न होने वाली परीक्षा तिथि टकराव की स्थिति के लिया गया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों द्वारा परीक्षा तिथियों के पुनर्निर्धारण हेतु निवेदन प्राप्त हुए थे। साथ ही उसी अवधि में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित होने के कारण विद्यार्थियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए यह संशोधन किया गया है। 08 जून को होने वाली परीक्षा 11 जून को, 09 जून की परीक्षा 12 जून, 10 जून की परीक्षा 13 जून को कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- 12 जून तक बीएड द्वित...