बीएड कॉलेज संचालक पर दुर्व्यवहार का आरोप
मुजफ्फरपुर, मई 19 -- मुजफ्फरपुर। वैशाली जिले के एक बीएड कॉलेज संचालक पर कॉलेज की ही एक छात्रा ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। छात्रा ने कुलपति को आवेदन भी दिया है। उसने अपनी शिकायत में कहा है कि वह सत्र 2025-27 की छात्रा है। कॉलेज की तरफ से उससे 50 हजार रुपये अतिरिक्त शुल्क की मांग की गई थी। इसकी शिकायत उसने विवि में की थी। विवि प्रशासन ने कहा कि मैं अपना मूल प्रमाणपत्र कॉलेज से ले लूं। 13 मई को कॉलेज पहुंची तो कर्मचारियों ने निदेशक से मिलने को कहा। मैं निदेशक से मिलने का इंतजार कर रही थी तभी वह पहुंचे। मैंने अपनी समस्या बतायी और मूल प्रमाणपत्र की मांग की तो उन्होंने मुझसे दुर्व्यवहार किया। विवि के इंस्पेक्टर ऑफ कालेज प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि इस बारे में कॉलेज प्रबंधन से जानकारी ली जाएगी और उनका पक्ष जाना जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.