दुमका, अक्टूबर 8 -- दुमका, प्रतिनिधि।सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित एसपी बीएड कॉलेज दुमका के सत्र 2026-28 के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था एवं छात्रहित में विभिन्न मांगों को लेकर विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. जैनेंद्र यादव को आवेदन सौंपा। छात्र-छात्राओं ने कहा कि महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है। विद्यार्थियों ने अच्छी एवं प्रभावी पढ़ाई के लिए योग्य एवं प्रशिक्षित शिक्षकों की व्यवस्था, स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल हेतु वाटर फिल्टर, साफ-सफाई, वाहनों की सुरक्षा के लिए पार्किंग शेड, कक्षाओं में पर्याप्त पंखे और ट्यूबलाइट, परिसर में कूड़ेदान तथा मुख्य द्वार के ताले की समस...