रांची, जुलाई 4 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। जेडी नेशनल बीएड कॉलेज, अनगड़ा की एनएसएस इकाई द्वारा वन महोत्सव 2026 के अवसर पर शनिवार को कॉलेज परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी चुमकी रॉय के मार्गदर्शन में प्रशिक्षुओं, शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारियों ने फलदार और छायादार पौधे लगाए तथा उनकी देखभाल का संकल्प लिया। प्राचार्या डॉ. निहारिका कुमारी ने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करते हुए वृक्षारोपण को जीवन की आदत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सहायक व्याख्याता डॉ. ठाकुर अरुणिमा सिंह, हीरालाल यादव, सुनीता कुमारी, डॉ. ममता कुमारी, स्नेह संपन्ना, अमरजीत कुमार, चिंता कुमारी शर्मा, डॉ. राजकुमार महतो, इंद्रपाल, राजेश कुमार आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- जागरूकता रैली निकालकर एक पेड़ मां के नाम का लि...