पूर्णिया, जुलाई 28 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ स्ववित्त पोषित कार्यक्रम के तहत बीएड पाठ्यक्रम संचालित करने वाले डीएस कॉलेज कटिहार और फारबिसगंज कॉलेज फारबिसगंज में शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए सात सदस्यीय समिति विज्ञापन का प्रारुप तैयार करेगी। इसके निमित्त कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह के निर्देश पर सात सदस्यीय समिति की बुधवार को पूर्णिया विश्वविद्यालय में बैठक आयोजित की जाएगी। यह भी पढ़ें- एनसीटीई के सभी मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन को लेकर कुलपति का कराया ध्यान आकृष्टबैठक का उद्देश्य बैठक में एनसीटीई के मानदंडों के अनुरूप बीएड कॉलेजों में शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की नियुक्ति की कवायद शुरू करने को लेकर रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन का स्वरूप तैय...