दुमका, अगस्त 23 -- दुमका, प्रतिनिधि।सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका ने अपने अंगीभूत बीएड महाविद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने तथा बीएड पाठ्यक्रम के सुचारु संचालन के उद्देश्य से अस्थायी सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी आधार पर स्ववित्तपोषित (सेल्फ फाइनेंस्ड) बीएड पाठ्यक्रम के लिए की जाएगी। इसके लिए 2 सितंबर को विश्वविद्यालय के दिघी परिसर में वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

नियुक्ति प्रक्रिया विश्वविद्यालय द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार नियुक्ति साहिबगंज बीएड कॉलेज साहिबगंज तथा गोड्डा बीएड कॉलेज गोड्डा के लिए की जाएगी। कुल दो सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रस्तावित है। इनमें अंग्रेजी पेडागॉजी तथा राजनीति विज्ञान पेडागॉजी विषय के लिए एक-एक पद शामिल है। दोनों पद अनुसू...