रांची, दिसम्बर 23 -- रांची। रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत सभी बीएड महाविद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि सत्र 2025-27 में रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए आवेदन आमंत्रित करें। इसके लिए बुधवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, जो कि सात जनवरी 2026 तक चलेगी। विश्वविद्यालयों को कहा गया है कि प्राप्त आवेदनों का कोटिवार मेधासूची बनाकर विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण शाखा में आठ जनवरी को अनुमोदन के लिए जमा करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...