चंदौली, मई 2 -- सकलडीहा। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की ओर से गठित उड़ाका दल ने शनिवार को बलुआ स्थित महाविद्यालय में बीएड चर्तुथ सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी को मोबाइल फोन के माध्यम से चैट जीपीटी का उपयोग करते पकड़ लिया। इसके बाद संबंधित परीक्षार्थी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। इस उड़ाका दल की टीम में प्रोफेसर शमीम राईन, डॉ. संदीप सिंह और डॉ. अमितेश सिंह शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...