बागेश्वर, दिसम्बर 6 -- बीएड थर्ड सेम के छात्र-छात्राओं ने सामुदायिक कार्य के तहत जिला अस्पताल के ब्लड कैंप लगाया। इसके अलावा अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए हैं। प्रोफेसर पंकज दुबे ने बताया की बीएड छात्र-छात्राएं आगामी भविष्य के टीचर हैं। जो सामाजिक कार्य करने के लिए प्रेरित होकर समाज सेवा कर रहे हैं। इस मौके पर प्रो प्रवीण कुमार, प्रो अखिलेश चौहान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...