बीएड की परीक्षा में पकड़े गए सात नकलची
बरेली, जुलाई 2 -- बरेली कॉलेज को बीएड की मुख्य परीक्षाओं का परीक्षा केंद्र विश्वविद्यालय की ओर से बनाया गया है। बुधवार को बीएड प्रथम वर्ष की मुख्य परीक्षा महाविद्यालय में हुई। महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रो. इंदीवर सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान महाविद्यालय के प्रॉक्टोरियल बोर्ड व आंतरिक सचल दल द्वारा की गई चेकिंग में तीन परीक्षा कक्ष में कुल सात विद्यार्थी पर्चियों से नकल करते पकड़े गए। सभी पकड़े गए छात्रों को यूएफएम कर विश्वविद्यालय को सूचना भेजी गई है। बताया कि पकड़े गए नकलचियों में पांच लड़कियां व दो लड़के हैं। पकड़े गए नकलचियों के पास से काफी संख्या में गाइड के पन्ने बरामद हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.