मथुरा, जून 2 -- बिहार से बीएड की परीक्षा देने आयी महिला की यहां एक सेवा सदन की छत से गिरकर मौत हो गयी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है और महिला के गिरने के कारणों की जांच कर रही है। मूल रूप से नागवाड़ा, कटरा, मुजफ्फर नगर, बिहार निवासी गुड्डू अपनी पत्नी पूजा (24) और ढाई साल के बच्चे को लेकर 25 मई को मथुरा आया था। पूजा यहां बीएड की परीक्षा देने के लिये आयी थी। पति-पत्नी बच्चे को लेकर गोविंदनगर थाना क्षेत्र के अन्नू सेवा सदन में रुके थे। उन्हें 18 जून तक यहां रुकना था। गुड्डू पंजाब में इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। सोमवार सुबह करीब सात बजे पूजा अचानक गेस्टहाउस की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। इसकी जानकारी होने पर पति उसे तत्काल उपचार को सिटी हॉस्पिटल ले गया। वहां उसकी उपचार के दौरान मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे मौत हो गयी। ...