फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 31 -- कायमगंज। बेटी को बीएड इंटर्नशिप का पेपर दिलाने जा रहे पूर्व ग्राम प्रधान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचे। गांव में भी घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई। कायमगंज क्षेत्र के पैथान खुर्द बुजुर्ग गांव निवासी प्रभात कुमार शाक्य (48) रविवार सुबह अपनी पुत्री निशा को बाइक से शहर के एक इंटर कॉलेज में बीएड इंटर्नशिप का पेपर दिलाने लेकर आ रहे थे। सुबह करीब नौ बजे पेपर होना था। पिता-पुत्री समय से पहले घर से निकले थे ताकि बेटी समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच सके। घर से निकलने के कुछ देर बाद जैसे ही वह कायमगंज बिजली घर के पास पहुंचे तभी तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीष...