प्रयागराज, जुलाई 16 -- प्रयागराज। केपी ट्रेनिंग कॉलेज में बीएड प्रवेश परीक्षा सत्र 2026-27 के विभिन्न वर्गों के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 20, 21 और 22 जुलाई को होगी। प्राचार्य प्रो. अंजना श्रीवास्तव ने बताया कि काउंसिलिंग प्रतिदिन सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक महाविद्यालय में आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को सभी मूल प्रमाणपत्र और उनकी छायाप्रतियां साथ लानी होंगी। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी अभ्यर्थी की काउंसिलिंग नहीं की जाएगी। विस्तृत सूचना महाविद्यालय की वेबसाइट और सूचना पट्ट पर उपलब्ध करा दी गई है। यह भी पढ़ें- ईश्वर शरण में परास्नातक प्रवेश शुरू, कटऑफ जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...