मुजफ्फरपुर, जून 21 -- मुजफ्फरपुर। दो वर्षीय बीएड में नामांकन की काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन सोमवार से शुरू होगी। रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन होगी। राज्य नोडल अधिकारी प्रो. संजय कुमार ने बताया कि 28 जून तक रजिस्ट्रेशन चलेगा। बताया कि सभी सफल अभ्यर्थी https://biharcetbed-brabu.in/ पर लॉग-इन कर काउंसिलिंग शुल्क जमा करेंगे और कॉलेज का चयन करेंगे। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी के लिए काउंसिलिंग शुल्क 1000, पिछड़ा वर्ग के छात्र के लिए 750 और अनुसूचित जाति व छात्रा के लिए 500 रुपये तय किया गया है। छात्र तीन से 10 तक कॉलेज को चुन सकेंगे। काउंसिलिंग के लिए छात्र एक बार ही रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। कॉलेजों की पहली आवंटन सूची तीन जुलाई को जारी की जाएगी। यह भी पढ़ें- बीएड: काउंसिलिंग के लिए 22 जून से पंजीकरण यह भी पढ़ें- बीएड एडमिशन : काउंसिलिंग के लिए 22 से शुरू ...