पटना, मई 18 -- सुल्तानगंज थाने के मुसल्लहपुर इलाके में एक शिक्षण संस्थान द्वारा उत्तर प्रदेश से बीएड और डीएलएड का कोर्स कराने के नाम पर करीब 100 लोगों से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। करीब 12 से अधिक पीड़ित सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उनका आरोप था कि थाना के स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस पर एसएसपी ने थानाध्यक्ष को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पीड़ितों का आरोप है कि दो साल का बीएड और डीएलएल कोर्स के लिए संस्थान ने अभ्यर्थियों से 25 से 50 हजार तक रुपये लिए गए, लेकिन कोर्स नहीं कराया। इस संबंध में पीड़ितों की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन भी दिया गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उनका यह भी आरोप है कि अभ्यर्थियों का संस्थान संचालक प्रमाण पत्र भी लेकर फरार हो गया है। उनके माइग्रेशन के कागज...